HAPPY DEEPAWALI

09:24

BPHO Family wish you all a very HAPPY DEEPAWALI
जब प्रेम से मीत बुलाते हों
दुश्मन भी गले लगाते हों,
जब कहीं किसी से वैर न हो
सब अपने हों, कोई गैर न हो,
अपनत्व की आभा होती है
उस रोज "दीवाली" होती है।
दीवाली पर खाते चुकता करने का भी रिवाज है
आज नये खाते डाले जाते है सो कृपया साल भर के व्यवहार में साथ रहते हुए जो भी कटुता या कडवे शब्दों का लेनदेन हुआ हो उसे चुकता करते हुए सद्व्यवहार का नया खाता डालते है और उम्मीद करते है आगामी वर्ष में हमारा लेन देन व्यवहार साफ सुथरा सद्भावना पूर्ण बने।
दीपावली पर्व सुख शांति समृद्धि सद्भावना और भाईचारे का पर्व है यह पर्व हमे अंधकार को मिटा कर उजाला करने का सन्देश देता है।
  जिस तरह काली अमावश्या की रात को एक नन्हा दीपक अँधेरे को मिटाने की हिम्मत करता है उसी तरह समाज के हर व्यक्ति को समाज में फैली वैमनस्यता, अज्ञानता, अशिक्षा, बेरोजगारी, कुरीतियों के रूप में फैले अन्धकार को मिटाने का संकल्प लेना चाहिए। एक अकेला नन्हा मिटटी का दीपक काली रात को उजाले में बदल सकता है तो हम क्यों नही।
  निरर्थक छोटी छोटी बातों पर आपस में नही उलझते हुए हमें राष्ट्रिय स्तर पर सब समाज बन्धुओँ से मेल मिलाप बढ़ाकर एक मजबूत कड़ी का निर्माण करने की कोशिष करनी चाहिए जिससे हम देश के किसी कोने में समाज के किसी भी बन्धु के सुख दुख में सहभागी बन सकें। आज हमारे पास तकनीक है जिसका हमे भरपूर सकारात्मक फायदा उठाना चाहिए।
इन्ही उम्मीदों आशाओं के साथ सभी स्वजातीय भाई बहनों स्वजनों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। नव वर्ष आप हम सभी समाजजनों के लिए मंगलमय हो।
#HAPPY_DEEPAWALI

You Might Also Like

1 comments

  1. भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन रजि० एक नई सोच नई पहल। जय श्री दक्ष। चलो

    ReplyDelete