प्रजापति समाज के राष्ट्र स्तरीय पंजीकृत सन्गठन “भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन,रजि.” ने किया समाज के बुद्धिजीवियों व प्रशासनिक अधिकारियों का आव्हान :

03:20

प्रजापति समाज के राष्ट्र स्तरीय पंजीकृत सन्गठन “भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन,रजि.” ने किया समाज के बुद्धिजीवियों व प्रशासनिक अधिकारियों का आव्हान :

प्रजापति समाज के देशव्यापी रजिस्टर्ड सन्गठन भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाईजेशन ने आगामी मई महीने की 28 तारीख दिन रविवार को राज्स्थान के जयपुर के जोबनेर कस्बे में प्रजापति समाज का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन करना सुनिश्चित किया है जिसमे देश भर के हीरोज पदाधिकारी ,सन्गठन के सदस्य,विभिन राज्यों से समाज के राजनैतिक व सामाजिक लीडर, शिल्प कलाकार, समाज के प्रशासनिक अधिकारी व सामाजिक भाई एवम बहिने सम्मिलित होगी।

हीरोज के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एक संयूक्त बयान जारी कर सभी प्रदेशों के सामाजिक नेताओं (चाहे वे समाज के किसी सङ्गठन से से सम्बन्ध रखते हो), राजनैतिक नेताओं, समाज के एवम प्रशानिक अधिकारियों से अपील की है कि वे इस सम्मेलन में अवश्य भाग लें। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय से लेकर निचले स्तर तक एक सर्वमान्य सन्गठन (जिसमे  समाज मे सक्रिय सभी छोटे बड़े सङ्गठनों का प्रतिनिधित्व हो) तैयार कर एक मार्गदर्शन के अंतर्गत समाज को संगठित करने व सर्वांगीण विकास का नक्शा बनाना है।


 हीरोज सन्गठन का मानना है कि इसमे समाज के प्रबुद्ध प्रशासनिक अधिकारी गण बहुत अच्छी भूमिका निभा सकते है। हमने एक फौरी सर्वेक्षण से निष्कर्ष निकाला है जिसके अनुसार समाज का बुद्धिजीवी वर्ग समाज के लिए बहुत कुछ करना चाहता है पर

हमारे सामाजिक सङ्गठनों की कार्यप्रणाली उनके अनुकूल साबित नही हो रही है। उसका दूसरा मुख्य कारण यह भी रहा है कि अधिकारी गण अपनी सेवाओं की बाध्यता से भी सामाजिक सङ्गठनों से दूरी बना कर रखते है क्योंकि उनमें विवाद ज्यादा होते है जिसमे वे अपने आप को सहज महसूस नहीं करते।

ओर ऐसी स्थिति मे वे समाज के लिए कुछ करना चाह कर भी नही कर सकते जिससे समाज उनके बहुमूल्य सहयोग से वंचित रह जाता है। जबकि समाज मे वे ही ऐसे सक्षम व्यक्ति होते है जो अपने ज्ञान के बल पर समाज को सही दिशा दे कर उन्नति की राह पर अग्रसर कर सकते है।

हीरोज की यह कतई मंशा नहीं है कि वे सीधे तौर पर हीरोज या किसी अन्य सन्गठन से जुड़े ही पर हम उनसे यह उम्मीद जरूर करेंगे कि आपने जिस मेहनत और कौशल से जो मुकाम हासिल किया है उसी राह पर चलने के लिए समाज के युवाओं को प्रेरित व मार्गदर्शित करें एवम सम्मेलन में पधार कर समाज के विकास हेतु अपने विचार देवें।


हीरोज ने इस सम्मेलन की थीम पूर्णतया समाज के बुदधीजिवीयोँ व समाज का गौरव बढ़ाने वाले कलाकारों के लिए ही तैयार की है।

सम्मेलन में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को अपने विचार रखने एवम कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन के लिए अधिक से अधिक मंच प्रदान किया जाएगा। एवम यथासम्भव सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञप्ति जारी करने वालों में सन्गठन के संस्थापक व मुख्य संरक्षक सत्यनारायण प्रजापति , राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान प्रजापति ,राष्ट्रीय महिलाध्यक्ष प्रजापति मंजू बारवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.डी. सिंह प्रजापति एवम राष्ट्रीय प्रमुख सचिव प्रजापति रमेश टाक थे।

You Might Also Like

2 comments

  1. आदरणीय श्रीमानों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
    प्रजापति एकता को आगे बढाने के लिए आपका तहदिल से धन्यवाद

    ReplyDelete